पहले अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क को सिर्फ महंगी और प्रीमियम Bike में देखा जाता था, क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा तकनीक और लागत लगती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। कई कंपनियां इस फीचर को किफायती बाइक्स में भी दे रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत की 5 सबसे सस्ती बाइक्स जिनमें USD फोर्क मिलता है।
अगर आप सोचते हैं कि अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क सिर्फ महंगी Bike में ही मिलता है, तो ये लिस्ट आपका नजरिया बदल देगी। अब कई कंपनियां इस प्रीमियम फीचर को किफायती मोटरसाइकिल्स में भी दे रही हैं। भारत में कुछ ऐसी Bike हैं जो न सिर्फ कीमत में बजट-फ्रेंडली हैं बल्कि लुक्स और परफॉर्मेंस में भी दमदार हैं। Hero Xtreme 160R 4V से लेकर Honda CB125 Hornet तक, ये बाइक्स ₹1.12 लाख से ₹1.40 लाख की रेंज में आती हैं। स्टाइल, कम्फर्ट और एडवांस फीचर्स चाहने वालों के लिए ये लिस्ट एकदम परफेक्ट है। जानिए कौन सी बाइक आपके लिए सही रहेगी।

Hero Xtreme 160R 4V – ₹1,40,600
Hero Xtreme 160R 4V में 37mm KYB USD फोर्क मिलता है। यह इस लिस्ट की सबसे महंगी Bike है, लेकिन TVS Apache RTR 160 4V से सिर्फ ₹610 ज्यादा कीमत पर आती है।
TVS Apache RTR 160 4V – ₹1,39,990
TVS Apache RTR 160 4V के 7 वेरिएंट्स हैं, लेकिन USD फोर्क सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता है। इसमें डुअल-चैनल ABS, राइड मोड्स, एडजस्टेबल लीवर्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल मीटर भी है।
Bajaj Pulsar N160 – ₹1,37,000
Bajaj Pulsar N160 तीन वेरिएंट्स में आती है, लेकिन USD फोर्क सिर्फ टॉप मॉडल में मिलता है। इस वेरिएंट में राइड मोड्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर भी दिया गया है।
TVS Ronin – ₹1,35,000
TVS Ronin में 41mm Showa USD फोर्क है, जो TVS RR 310 से लिया गया है लेकिन Ronin के लिए रीट्यून किया गया है। इसमें सस्पेंशन को खास तौर पर ज्यादा आरामदायक राइड के लिए ट्यून किया गया है।
Honda CB125 Hornet – ₹1,12,000
Honda CB125 Hornet इस लिस्ट की सबसे सस्ती और सबसे छोटी कैपेसिटी वाली बाइक है जिसमें USD फोर्क दिया गया है। इसमें 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इस प्राइस पर इसे काफी खास बनाते हैं।