भारत का कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहा है और इसी बीच Renault ने अपनी हिट SUV Kiger का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई Renault Kiger अब और ज्यादा सेफ, फीचर-लोडेड और स्टाइलिश हो गई है। इसकी कीमत ₹6.29 लाख से शुरू होकर ₹11.29 लाख तक जाती है।
कीमत
नई Kiger अब चार नए ट्रिम्स में आती है – Authentic, Evolution, Techno और Emotion, जिनकी कीमत ₹6.29 लाख से शुरू होती है।
वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
---|---|
Authentic 1.0L NA-MT | ₹6.29 लाख |
Evolution 1.0L NA-MT | ₹7.09 लाख |
Techno 1.0L NA-MT | ₹8.19 लाख |
Emotion 1.0L NA-MT | ₹9.14 लाख |
Techno 1.0L Turbo-CVT | ₹9.99 लाख |
Emotion 1.0L Turbo-MT | ₹9.99 लाख |
Emotion 1.0L Turbo-CVT | ₹11.26 लाख |
डिज़ाइन
SUV में कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जिससे यह अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और एग्रेसिव दिखती है। नई Renault Kiger 2025 में नया फ्रंट ग्रिल, Renault का नया लोगो, सिल्वर सराउंड वाला बम्पर, और 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नया ग्रीन कलर ऑप्शन और एक्सक्लूसिव Oasis Yellow शेड भी शामिल है। टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन फिनिश भी मिलेगा।
फीचर्स
फीचर्स के मामले में नई Renault Kiger अब पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और टेक-फ्रेंडली हो गई है। अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलते हैं। इंटीरियर की बात करें तो नया ब्लैक-ग्रे डैशबोर्ड, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ), ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट और रियर सीट आर्मरेस्ट व एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। इसके अलावा SUV में प्रीमियम Arkamys 3D ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स और एंबिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं। वहीं टॉप वेरिएंट्स में मल्टी-व्यू कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलैंप जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है।

इंजन
इंजन लाइनअप पहले जैसा ही है लेकिन ड्राइविंग एक्सपीरियंस अब और मजेदार हो गया है। इसमें 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72bhp पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करता है और इसे 5-स्पीड MT व AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन 100bhp पावर और 160Nm टॉर्क देता है, जिसके साथ 5-स्पीड MT और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा ड्राइविंग मोड्स – इको, नॉर्मल और स्पोर्ट – भी इसमें मौजूद हैं।
सुरक्षा
Renault ने नई Kiger को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया है और अब इसमें 21 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें 6 एयरबैग, ESP, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि नई Kiger अब अपने सेगमेंट में बेस्ट-इन-क्लास रियर नी रूम भी ऑफर करती है।
क्यों
नई Renault Kiger उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट पैकेज है जो कम बजट में स्टाइल, पावर और सेफ्टी तीनों चाहते हैं। ₹6.29 लाख से शुरू होने वाली कीमत इसे अपने सेगमेंट की सबसे किफायती SUVs में शामिल करती है। इसका नया डिज़ाइन और ताज़ा कलर ऑप्शन इसे और आकर्षक बनाते हैं। सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड करते हुए कंपनी ने सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग और ESP स्टैंडर्ड कर दिए हैं। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, मल्टी-व्यू कैमरा और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाएँ मिलती हैं। इसके अलावा पावरफुल टर्बो इंजन और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी खरीदारों को लुभाएगा।