जुलाई 2025 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री के आंकड़े – TVS, Bajaj ने मारी बाजी, Ola की बिक्री में भारी गिरावट

Alok Kumar
3 Min Read
Ola

भारत में Ola इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले कुछ सालों में इस बाजार ने अच्छा ग्रोथ दिखाया है, लेकिन जुलाई 2025 के आंकड़े थोड़े चौंकाने वाले हैं। इस महीने देश में कुल 1,02,973 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले साल जुलाई 2024 की तुलना में 4.25% की गिरावट दर्शाता है।

TVS और Bajaj टॉप पर

जुलाई 2025 में TVS मोटर कंपनी ने सबसे ज्यादा 22,256 यूनिट्स बेचे, जो सालाना आधार पर 13.23% की बढ़ोतरी है। इसके ठीक पीछे Bajaj Auto ने 19,683 यूनिट्स बेचकर 10.80% YOY ग्रोथ हासिल की। TVS और Bajaj पिछले कुछ महीनों से लगातार लीड बनाए हुए हैं, जबकि कई नए EV स्टार्टअप पीछे रह गए हैं।

Ola Electric की बड़ी गिरावट

एक समय मार्केट लीडर रही Ola Electric तीसरे पायदान पर पहुंच गई। इसने जुलाई 2025 में 17,852 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल के 41,802 यूनिट्स की तुलना में 57.29% की भारी गिरावट है। यह किसी भी EV ब्रांड के लिए सबसे ज्यादा गिरावट का आंकड़ा है।

क्रमांकइलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनीजुलाई 2025 बिक्रीजुलाई 2024 बिक्रीबदलाव (%)
1टीवीएस मोटर कंपनी22,25619,655+13.23%
2बजाज ऑटो19,68317,765+10.80%
3ओला इलेक्ट्रिक17,85241,802-57.29%
4एथर एनर्जी16,25110,218+59.04%
5हीरो मोटोकॉर्प10,5015,068+107.20%
6ग्रीव्स इलेक्ट्रिक4,1993,159+32.92%
7प्यूअर एनर्जी1,688390+332.82%
8बीगॉस ऑटो1,5951,793-11.04%
9रिवर मोबिलिटी1,518222+583.78%
10काइनेटिक ग्रीन1,225689+77.79%
11अन्य6,2056,894-9.99%
कुल1,02,9731,07,655-4.25%

Ather और Hero की दमदार वापसी

Ather Energy ने चौथे स्थान पर रहते हुए 16,251 यूनिट्स बेचे और 59.04% YOY ग्रोथ दर्ज की। वहीं Hero MotoCorp ने अपनी Vida सीरीज के दम पर शानदार वापसी की और 107.20% की बढ़त के साथ 10,501 यूनिट्स की बिक्री की।

अन्य ब्रांड्स की स्थिति

  • Greaves Electric Mobility – 4,199 यूनिट्स, 32.92% ग्रोथ
  • Pur Energy – 1,688 यूनिट्स, 332.82% ग्रोथ
  • River Mobility – 1,518 यूनिट्स, 583.78% ग्रोथ
  • BGAUSS Auto – 1,595 यूनिट्स, 11.04% की गिरावट
  • Kinetic Green – 1,225 यूनिट्स, 77.79% ग्रोथ
  • अन्य ब्रांड्स – 6,205 यूनिट्स, 9.99% की गिरावट

कुल मिलाकर, जुलाई 2025 में ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन Ola Electric की गिरावट ने कुल बाजार के ग्राफ को थोड़ा नीचे खींच लिया। दूसरी तरफ, Hero, TVS और Bajaj जैसी पुरानी कंपनियां लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं।

Share This Article
Follow:
My name is Alok Kumar, and I’m currently pursuing my M.Sc. degree. I live in Darbhanga, Bihar, and have been working as a content writer for the past one year. My area of interest lies in writing about automobiles, including cars, bikes, scooters, and all the latest updates related to them.