लॉन्च होंगी 6 नई Electric SUVs – कीमत जानकर दंग रह जाएंगे!

Alok Kumar
7 Min Read

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार अब नए गियर में आ चुकी है और कार कंपनियां SUVs सेगमेंट में एक से बढ़कर एक मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। आने वाले 6 से 9 महीनों में देश में कई नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें मारुति, टोयोटा, ह्युंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। यह मॉडल न सिर्फ किफायती होंगे बल्कि फीचर्स, रेंज और डिजाइन के मामले में भी नए स्टैंडर्ड सेट करने वाले हैं।

ये सभी नई SUVs भारत के EV ट्रांजिशन को अगले स्तर तक ले जाएंगी, खासकर कॉम्पैक्ट और मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में जहां सबसे ज्यादा ग्राहकों का रुझान है।

Maruti

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी आखिरकार अपनी पहली मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक SUV उतारने जा रही है। इस मॉडल का प्रोडक्शन पहले ही गुजरात प्लांट में शुरू हो चुका है, जहां से इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भेजा जाएगा। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग बहुत जल्द होगी।

यह इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी और इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसके कुछ समय बाद टोयोटा भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी Urban Cruiser BEV पेश करेगी। दोनों SUVs के प्लेटफॉर्म और बैटरी तो एक जैसी होंगी, लेकिन डिजाइन पूरी तरह अलग होगी ताकि दोनों ब्रांड्स की पहचान साफ रहे।

Hyundai

ह्युंडई भारत और उभरते बाजारों के लिए एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है। यह नई EV कंपनी की लाइनअप में Creta Electric से नीचे पोज़िशन की जाएगी। माना जा रहा है कि इसका डिजाइन अंतरराष्ट्रीय मॉडल Hyundai Inster से इंस्पायर हो सकता है, लेकिन भारत के लिए इसे काफी हद तक लोकलाइज किया जाएगा ताकि कीमत किफायती रखी जा सके।

Hyundai

तकनीकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह SUV शहरी खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है यानि हाई फीचर्स, अच्छे रेंज और बजट-फ्रेंडली कीमत।

किया भी इसी तरह का कॉम्पैक्ट EV मॉडल Syros प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है, जिसका आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।

Sierra

टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Sierra को एक बार फिर नई पहचान देने जा रही है। नवंबर 2025 में पहले इसका ICE (पेट्रोल-डीजल) वर्जन आएगा, उसके बाद 2026 की शुरुआत में Sierra EV लॉन्च होगी।

Tata Sierra

यह इलेक्ट्रिक SUV काफी हद तक Curvv EV और Harrier EV के प्लेटफॉर्म, बैटरी और इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को साझा करेगी। इसमें e-Harrier का बड़ा बैटरी पैक भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे Sierra EV एक लंबी रेंज वाली लाइफस्टाइल SUV बन जाएगी।

डिज़ाइन, स्पेस और टेक फीचर्स पर ध्यान देते हुए इस मॉडल को मॉडर्न लेकिन क्लासिक लुक के साथ लाया जाएगा।

XEV

महिंद्रा अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक 3-रो फैमिली SUV XEV 9S के साथ बड़ा कदम उठाने जा रही है। यह मॉडल कंपनी के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जिसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाएंगे।

कंपनी का दावा है कि इसका रियल-वर्ल्ड रेंज 500 किमी से भी ज़्यादा हो सकता है, जिससे यह लंबी दूरी तय करने वाले फैमिली कार खरीदारों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनेगी। यह SUV महिंद्रा की इलेक्ट्रिक लाइनअप में फ्लैगशिप मॉडल के रूप में उतारी जाएगी।

यह उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो ज्यादा स्पेस, दमदार रोड प्रेजेंस और लंबी दूरी की पैक्टिकलिटी चाहते हैं बिना लग्ज़री ब्रांड्स की तरफ जाए।

XUV

महिंद्रा की कॉम्पैक्ट EV लाइनअप में सबसे बड़ा नाम बनने वाली है XUV 3XO EV, जिसकी टेस्टिंग कई बार स्पॉट हो चुकी है। यह मॉडल सीधे-सीधे Tata Punch EV और Nexon EV के चुनिंदा वेरिएंट्स को टक्कर देगा।

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700

यह इलेक्ट्रिक SUV शहर में रोज़ाना इस्तेमाल, आसान ड्राइविंग और लो मेंटेनेंस चाहने वाले खरीदारों के लिए डिजाइन की गई है। किफायती कीमत इसकी सबसे बड़ी ताकत होगी, जिससे यह पहली EV खरीदने वाले ग्राहकों को भी आकर्षित करेगी।

Rall-E

महिंद्रा अपने BE प्लेटफॉर्म पर एक और एडवेंचर-फोकस्ड इलेक्ट्रिक SUV तैयार कर रही है BE Rall-E। यह मॉडल 2026 तक प्रोडक्शन फॉर्म में आ सकता है।

Rall-E का डिजाइन बाकी से अलग होगा ज्यादा मस्कुलर, ऑफ-रोड कैरेक्टर और रग्ड लुक। इसमें ऐसे मैकेनिकल अपडेट भी किए जा सकते हैं जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए और बेहतर बनाएं। यह उन खरीदारों के लिए परफेक्ट होगी जो EV के साथ एडवेंचर वाली SUV का मज़ा लेना चाहते हैं।

क्रममॉडलकंपनीसेगमेंटअनुमानित लॉन्चमुख्य खासियत
1e-Vitara / Urban Cruiser BEVMaruti + ToyotaMidsize EV SUV2025दो बैटरी पैक, L2 ADAS, प्रीमियम फीचर्स
2Compact e-SUVHyundaiCompact EV2025किफायती कीमत, हाई फीचर सेट
3Sierra EVTata MotorsLifestyle EVEarly 2026बड़ी बैटरी, Curvv/Harrier EV बेस्ड
4XEV 9SMahindra3-Row EV SUV2025–26500+ किमी रेंज, INGLO प्लेटफॉर्म
5XUV 3XO EVMahindraCompact EV2025Punch EV और Nexon EV को टक्कर
6BE Rall-EMahindraAdventure EV2026रग्ड डिजाइन, ऑफ-रोड फोकस

आने वाले महीनों में भारत का इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट जबरदस्त तरीके से बदलने वाला है। मारुति, टाटा, महिंद्रा, ह्युंडई और टोयोटा सभी कंपनियां EV पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ा रही हैं। किफायती कॉम्पैक्ट SUVs से लेकर लंबी रेंज वाली फैमिली SUVs तक, हर बजट और जरूरत के लिए एक नया इलेक्ट्रिक ऑप्शन लाइन में खड़ा है।

अगर आप भी EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अगले कुछ महीनों में आने वाले ये मॉडल आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

Share This Article
Follow:
My name is Alok Kumar, and I’m currently pursuing my M.Sc. degree. I live in Darbhanga, Bihar, and have been working as a content writer for the past one year. My area of interest lies in writing about automobiles, including cars, bikes, scooters, and all the latest updates related to them.