Mahindra अगले कुछ महीनों में अपनी पॉपुलर एसयूवी लाइनअप में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट्स और फेसलिफ्टेड मॉडल्स पर काम कर रही है। सबसे ज्यादा ध्यान तीन धांसू गाड़ियों पर है – Mahindra Thar (3-डोर), XUV700 और Bolero, जिनमें बड़े अपडेट आने वाले हैं।
Mahindra Vision S
Mahindra का नया कॉन्सेप्ट SUV, जो अगली जनरेशन Scorpio या Scorpio EV की झलक देता है। दमदार बॉक्सी डिजाइन, इनवर्टेड L-शेप LED हेडलैम्प और NU_IQ प्लेटफॉर्म इसकी खासियत हैं।
मुंबई में आयोजित Freedom NU इवेंट में पेश हुआ Mahindra Vision S Concept, पहली नजर में एक बेबी डिफेंडर जैसा दिखता है। लेकिन अंदर से यह अगली जनरेशन की Scorpio या Scorpio EV की झलक देता है।

- NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित
- बॉक्सी और दमदार लुक, इनवर्टेड L-शेप LED हेडलैंप्स
- क्वाड LED लाइट्स वाला बंपर
- स्पोर्टी 19-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स
कॉन्सेप्ट में ICE (फ्यूल) और EV दोनों वर्ज़न की संभावना है।
Mahindra Vision T
यह कॉन्सेप्ट 2027 में लॉन्च होने वाली ऑल-इलेक्ट्रिक Thar का प्रीव्यू है। 500+ किमी रेंज, V2V चार्जिंग, और रग्ड ऑफ-रोड DNA के साथ Thar का फ्यूचरिस्टिक अवतार।
Mahindra ने Vision T Concept भी दिखाया, जो साल 2027 में लॉन्च होने वाली ऑल-इलेक्ट्रिक Thar का प्रीव्यू है।

- बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन, Thar DNA बरकरार
- ट्विन-पार्ट ग्रिल, स्क्वायर हेडलैंप्स
- 500+ किमी की रेंज, V2V और V2L चार्जिंग सपोर्ट
- इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और लेवल 2 ADAS
यह मॉडल Mahindra की EV लाइनअप में सबसे ज्यादा धमाका करने वाला हो सकता है।
Mahindra Thar 3-डोर फेसलिफ्ट
सबसे पहले लॉन्च होने वाली SUV, जिसमें Thar Roxx से इंस्पायर्ड नई ग्रिल, री-डिज़ाइन अलॉय व्हील्स और अपडेटेड हेडलैंप-टेललैंप दिए जाएंगे। अंदर से यह 5-डोर Roxx जैसी फील देगी।
महिंद्रा थार का तीन-डोर वर्जन टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट हो चुका है।
- नई थार में Thar Roxx से इंस्पायर्ड डिज़ाइन, नई ग्रिल, री-डिज़ाइन अलॉय व्हील्स और बंपर दिए जा सकते हैं।
- हेडलैंप और टेललैंप में भी छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलेंगे।
- अंदर से यह गाड़ी 5-डोर Roxx जैसी लग सकती है।सबसे पहले लॉन्च होने वाली गाड़ी यही हो सकती है।
Mahindra XUV700 Facelift
2026 की शुरुआत में आने वाली फेसलिफ्ट SUV, जिसमें नई अलॉय व्हील्स, बंपर और ग्रिल अपडेट होंगे। सबसे बड़ा बदलाव इंटीरियर में होगा – नया डैशबोर्ड और ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप।
- सड़क पर कैमोफ्लॉज में इसकी टेस्टिंग कई बार दिख चुकी है।
- लॉन्च की संभावना 2026 की पहली तिमाही में है।
- बदलावों में नई अलॉय व्हील्स, बंपर और ग्रिल का अपडेट, साथ ही हेडलैंप-टेललैंप में नए एलिमेंट्स शामिल होंगे।
- डिज़ाइन में बड़े बदलाव नहीं होंगे, फ्लश-स्टाइल डोर हैंडल्स वही रहेंगे।
- असली धमाका इंटीरियर में होगा – नया डैशबोर्ड डिज़ाइन, ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप, प्रीमियम ट्रिम और बेहतर अपहोल्स्ट्री देखने को मिलेगी।
नई Mahindra Bolero
कंपनी की सबसे हिट SUV का नया अवतार, जो 2025-26 तक लॉन्च हो सकता है। इसमें नया डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर और लंबी फीचर्स लिस्ट मिलेगी।
- हाल ही में मुंबई में हुए Freedom NU इवेंट में महिंद्रा ने नई NU_IQ प्लेटफॉर्म और 4 कॉन्सेप्ट्स दिखाए थे।
- सबको उम्मीद थी कि वहीं नई जनरेशन Bolero भी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
- अब अनुमान है कि त्योहारी सीजन या 2026 की शुरुआत में इसका डेब्यू होगा।
- स्पाई इमेज के हिसाब से Bolero में नया डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर और लंबी फीचर्स लिस्ट मिलेगी।
आने वाले 6-8 महीनों में Mahindra अपनी सबसे हिट SUVs – Thar, XUV700 और Bolero को जबरदस्त अपडेट के साथ लॉन्च करने जा रही है। अब देखना ये होगा कि कौन-सी गाड़ी मार्केट में सबसे ज्यादा धमाल मचाती है।